तुर्की के सेब पर प्रतिबंध लगाने की सीएम सिंह ने उठाई मांग, मुख्यमंत्री पीएम को लिखेगे पत्र

पाकिस्तान भारत के बीच युद्ध में तुर्की द्वारा पाकिस्तान का साथ देने  पर देश मे  तुर्की से सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने  की मांग उठ रही है। वही हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भी केंद्र सरकार से तुर्की से सेब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई

May 19, 2025 - 20:37
 0  60
तुर्की के सेब पर प्रतिबंध लगाने की सीएम सिंह ने उठाई मांग, मुख्यमंत्री पीएम को लिखेगे पत्र
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     19-05-2025

पाकिस्तान भारत के बीच युद्ध में तुर्की द्वारा पाकिस्तान का साथ देने  पर देश मे  तुर्की से सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने  की मांग उठ रही है। वही हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भी केंद्र सरकार से तुर्की से सेब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पत्र भी लिखेगे ओर  24 मई को प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक में तुर्की के सेब पर प्रतिबंध लगाने का मामला उठाएंगे। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि बाहरी देश से आ रहे सेब से हिमाचल को नुकसान हो रहा है। बाहरी देशो से सेब आने से बागवानों को सेब के उचित मूल्य नही मिल पा रहे है।जब बाहरी देशोंके सेब आता है तो सब के दाम एकदम गिर जाते है। हिमाचल ही नही उत्तराखण्ड कश्मीर के सेब पर भी असर पड़ता है। बागवान पूरा साल मेहनत करते है लेकिन जब सेब मंडी में पहुचता है तो उन्हें दाम नही मिलता है। 

ऐसे में भारत सरकार को विदेश से आने वाले सेब आयात शुल्क को बढ़ाना चाहिए और तुर्की के सेब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए। इसको लेकर वे प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखेगे ओर 24 मई को होने वाली बैठक में भी इस मामले को उठाया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हुए हमले के बाद भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद हिमाचल में पर्यटक की काफी कमी देखी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल पूरी तरह से सुरक्षित है और पर्यटक बिना किसी भय के हिमाचल आ सकते है और यहां के शुद्ध वातावरण का लुत्फ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि हिमाचल शांतिप्रिय प्रदेश है ऐसे में पर्यटकों को घबराने की जरूरत नही है। राजधनी शिमला से ऑफिस के कांगड़ा शिफ्ट करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला को डी कंजेस्ट करने के लिए ऑफिस शिफ्ट किए जा रहे है। 

शिमला ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हो रहे है। 4 किलोमीटर के सफर में एक घंटा लग रहा है कुछ विभागों को यहां से शिफ्ट किया जा रहा है  जहा जहा भवन खाली है वहा कुछ विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। ताकि शिमला के दवाब को कम किया जा सके।उन्होंने कहा कि जो।महिला कर्मचारी है उन्हें यहां से ट्रांफर नही किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow