भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के कार्यालय से प्राप्त पेंशन, जी. पी. एफ अदालत एवं लेखा कार्यशाला का आयोजन

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक, के कार्यालय  (मुख्यालय) से प्राप्त पेंशन, जी. पी. एफ अदालत एवं लेखा कार्यशाला का आयोजन, प्रधान महालेखाकार (ले0 एवं वि0ए0सी0) कार्यालय द्वारा दिनांक 12-09-2025 को जिला सोलन में मुख्यालय स्तर पर किया

Sep 12, 2025 - 17:05
Sep 12, 2025 - 17:26
 0  238
भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के कार्यालय से प्राप्त पेंशन, जी. पी. एफ अदालत एवं लेखा कार्यशाला का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-09-2025

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक, के कार्यालय  (मुख्यालय) से प्राप्त पेंशन, जी. पी. एफ अदालत एवं लेखा कार्यशाला का आयोजन, प्रधान महालेखाकार (ले0 एवं वि0ए0सी0) कार्यालय द्वारा दिनांक 12-09-2025 को जिला सोलन में मुख्यालय स्तर पर किया गया। 

कार्यशाला में पेंशन व सामान्य निधि के मामलों में हकदारी कार्यों में गुणवत्ता एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारियों/ जिला कोष कार्यालय एवं लोक निर्माण विभाग मंडलों, जल शक्ति मंडलों में कार्यरत मंडलीय/ वरिष्ठ मंडलीय लेखा अधिकारियों के साथ लेखों से संबंधित जानकारियां सांझा की गई ताकि जमीनी स्तर पर लेखांकन को सुदृढ़ किया जा सके।

परिणामस्वरूप पेंशन/ सामान्य निधि के मामलों का समय पर निपटान के साथ साथ लेखों की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मनमोहन शर्मा जिलाधीश सोलन द्वारा किया गया। जिलाधीश महोदय ने इस प्रकार की कार्यशाला/ पेंशन अदालत की सराहना की तथा इसके निरंतर आयोजन पर बल दिया। 

इस मौके पर वरिष्ठ उप महालेखाकार (लेखा व वी. एल. सी.) ने कार्यशाला की अध्यक्षता की, इसके अतिरिक्त प्रधान महालेखाकार कार्यालय के वरिष्ठ लेखा अधिकारियों  जूधीया राम चौधरी, हंसराज हीर व राजेंद्र चंदेल द्वारा पेंशन व जी.पी.एफ. पर पी.पी.टी. प्रस्तुत की गई तथा सुधीर राणा, सहायक लेखाधिकारी द्वारा लेखों की गुणवत्ता एवं महत्वता पर पी.पी.टी. प्रस्तुत की गई। 

इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य मुख्य सलाहकार शमशेर ठाकुर जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर तथा NPSEA  राज्य कार्यकरिणी के उपाध्यक्ष दीपक ओझा और ईश्वर ठाकुर ने पुष्प भेंट कर सभी आये हुए AG आफिस के पदाधिकारियो को सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में  गोपीचंद शर्मा, जिला कोषाधिकारी एवं सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों / मंडलीय लेखा अधिकारियों /कोष अधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा पुछे गए प्रशनों के उतर श्री जुधिया राम चौधरी ने नियमों के अंतर्गत दिए गए प्रावधानों के अनुसार प्रस्तुत किये। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow