प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज,31 मार्च तक पंचायत चुनाव को लेकर लागू हो सकती आचार संहिता  

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 31 मार्च तक पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो सकती है। प्रशासनिक स्तर पर रोस्टर तैयार

Feb 18, 2026 - 10:43
Feb 18, 2026 - 10:45
 0  41
प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज,31 मार्च तक पंचायत चुनाव को लेकर लागू हो सकती आचार संहिता  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-02-2026

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 31 मार्च तक पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो सकती है। प्रशासनिक स्तर पर रोस्टर तैयार किया जा रहा है। 20 मार्च तक पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी किया जा सकता है। 

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 31 मई से पहले पंचायत चुनाव हर हाल में करवाए जाएं। अदालत के निर्देशों के बाद सरकार पर तय समय सीमा में चुनाव करवाने का दबाव बढ़ गया है।

वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग भी चुनाव की तैयारियों में जुटा है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण, बूथ निर्धारण और कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी तैयारियों पर काम चल रहा है ताकि 31 मई से पहले मतदान करवाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के चलते पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हलचल बढ़ गई है। संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान बढ़ा दिया है। 

अब सबकी नजर 20 मार्च को संभावित आरक्षण रोस्टर जारी होने और 31 मार्च तक आचार संहिता लागू होने पर टिकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने कहा है कि पंचायतीराज विभाग की तरफ से आरक्षण रोस्टर जारी हो, इसके बाद आयोग की तरफ से चुनाव की आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

हिमाचल में 40 नई पंचायतें बनेंगी। इससे प्रदेश में अब पंचायतों की संख्या 3617 हो जाएगी। विभाग की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन का काम पुरा हो चुका है। अभी प्रदेश में 3577 पंचायतें हैं।  

पंचायतीराज विभाग की ओर से इनके नाम फाइनल कर दिए गए हैं। लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। 19 फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। कांगड़ा की 13, शिमला और बिलासपुर 4- 4, हमीरपुर, मंडी, सोलन और चंबा की 3-3, सिरमौर -2, ऊना में 6 पंचायतें बनेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow