दो दिन बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

 जल शक्ति विभाग द्वारा आगामी 25 जून और 26 जून, 2026 (वीरवार और शुक्रवार) को मंडी शहर के लिए विभागीय पेयजल आपूर्ति लाइन की मुरम्मत व लाइन बदलने का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण इन दो दिनों में पूरा दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Jun 22, 2026 - 19:48
 0  11
दो दिन बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

यंगवार्ता न्यूज मंडी, 22 जून, 2026 : 

 जल शक्ति विभाग द्वारा आगामी 25 जून और 26 जून, 2026 (वीरवार और शुक्रवार) को मंडी शहर के लिए विभागीय पेयजल आपूर्ति लाइन की मुरम्मत व लाइन बदलने का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण इन दो दिनों में पूरा दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी।

जल शक्ति उपमंडल नंबर एक  मंडी के सहायक अभियन्ता संजय कुमार ने आज यहां बताया कि इस मरम्मत कार्य के चलते 25 जून और 26 जून, 2026 को जल शक्ति उप मण्डल नंबर एक मंडी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मेन बाजारबंगला मोहल्लाभगवाहन मोहल्लाउपायुक्त कार्यालयरवि नगरसन्यारडीथनेहड़ा मोहल्लाटारना रोडटारना मंदिरमंगवाईंबाड़ीमट्टगणपति रोडसैणहॉस्पिटल रोडक्षेत्रीय अस्पतालमातृ एवं शिशु अस्पतालपैलेस-1, पैलेस-2जेल रोडत्वाम्बड़ापंजेठीतल्याहड़ब्राधीवीरचडयारारानीबाईंगैहराचंबी जोलापधिऊंकैहनवाल रोड तथा आस-पास के स्थानों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि पानी का भण्डारण एक दिन पहले कर लें और अति आवश्यक कार्यों के लिए ही इसका प्रयोग करके विभाग का सहयोग करें। कार्य सम्पूर्ण होते ही जल आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow