प्रदेश में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं,शिमला में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी

ऑन ड्यूटी महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं जब महिला कांस्टेबल पुलिस गुमटी में ड्यूटी दे रही थी, तब आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश

Oct 27, 2024 - 13:30
 0  298
प्रदेश में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं,शिमला में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-10-2024

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक ऑन ड्यूटी महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं जब महिला कांस्टेबल पुलिस गुमटी में ड्यूटी दे रही थी, तब आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश की।

महिला कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के ही एक कांस्टेबल पर ये आरोप लगाए हैं। मामला शिमला के ढली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामने आया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल और आरोपी दोनों पुलिस की एक बटालियन में तैनात हैं। पीड़ित महिला कांस्टेबल की शिकायत पर ढली थाने में आरोपित पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। 

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीते 25 अक्टूबर को जब वह क्वार्टर गार्ड ड्यूटी पर तैनात थी तो राजीव नामक पुलिस कर्मचारी उसके पास आया और अश्लील व अभद्र शब्द कहे।

आरोपी की इस हरकत का जब उसने विरोध किया तो भी वह बाज नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। वह जब आरोपी से बचने के लिए गुमटी के अंदर गई तो आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश की। ढली पुलिस ने शिकायत मिलने पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत ढली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow