दर्दनाक : अनियंत्रित होकर  गहरी खाई में गिरी मारुति कार, हादसे में पांच युवकों की मौत

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं मंडी जिला की चौहारघाटी के बरधाण में एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार पांच युवकों की मौके पर मौत

Oct 27, 2024 - 13:23
Oct 27, 2024 - 13:26
 0  127
दर्दनाक : अनियंत्रित होकर  गहरी खाई में गिरी मारुति कार, हादसे में पांच युवकों की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    27-10-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं मंडी जिला की चौहारघाटी के बरधाण में एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई।  

कार में सवार सभी युवक धमच्याण गांव के रहने वाले हैं। जो बरोट में शादी समारोह में गए थे। देर रात को वापस घर लौटते बार यह हादसा हो गया। जिसकी सूचना रविवार सुबह मिली। जब एक भेड़ पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई कार देखी। इसकी सूचना आस पास के ग्रामीणों को दी। 

उसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना टिक्कन पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षत विक्षत हाल में पड़े शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्कयू शुरू किया है।

मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमे एक सोलह वर्ष के करीब का किशोर और अन्य चार की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मे बताई जा रही है। इस दुःखद हादसे से पूरे चौहारघाटी में शोक की लहर छा गई है।

पुष्टि करते हुए एसपी मंडी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को निकालने के लिए ग्रामीणों की मदद से रेस्कयू शुरू किया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow