प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में शुष्क बना माैसम,लगातार बढ़ रही ठिठुरन  

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में माैसम शुष्क बना हुआ है लेकिन ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में बीती राज सीजन की सबसे ठंडी रात रही। राज्य के 19 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज

Nov 10, 2025 - 11:50
 0  31
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में शुष्क बना माैसम,लगातार बढ़ रही ठिठुरन  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-11-2025

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में माैसम शुष्क बना हुआ है लेकिन ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में बीती राज सीजन की सबसे ठंडी रात रही। राज्य के 19 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। 

जबकि तीन स्थानों पर यह माइनस व एक जगह शून्य में दर्ज किया गया है। सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी का न्यूनतम पारा शिमला से कम दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 16 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं सुंदरनगर में व  बिलासपुर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला में सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 10 से 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow