हिमाचल प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाएगा साल 2025 : डॉ बिंदल 

प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि साल 2025 हिमाचल प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाएगा। बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आए दिन हिमाचल प्रदेश में आपराधिक वारदात बढ़ रही

Dec 31, 2025 - 16:13
 0  3
हिमाचल प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाएगा साल 2025 : डॉ बिंदल 

प्रदेश में बढ़ा आपराधिक वारदातों का ग्राफ,आपदा के गहरे जख्म दे गया साल 2025

सरकार आपदा प्रभावितों तक नहीं पहुँचा पाई कोई राहत

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    31-12-2025

प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि साल 2025 हिमाचल प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाएगा। बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आए दिन हिमाचल प्रदेश में आपराधिक वारदात बढ़ रही है और प्रदेश की सुऱक्षा व्यवस्था तार तार हो गई है। 

राजीव बिंदल नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। जिसकी कई मामले उजागर हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशा माफिया, खनन माफिया ,रेत माफिया और वन माफिया पूरी तरह सक्रिय है साथ ही प्रदेश में गैंगवार के मामले भी सामने आ रहे हैं जो बेहद चिंताजनक है।

बिंदल ने कहा कि साल 2025 के भीतर आपराधिक वारदातों में भारी बढ़ोतरी हुई है जिससे साफ जाहिर होता है कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल दौर से गुजर रही है उन्होंने कहा कि राज्य में  दिनदहाड़े कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया। 

उन्होंने कहा कि इंजीनियर विमल नेगी की मौत का मामला आज तक नहीं सुलझ पाया है जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई वह ऐसे अधिकारी थी जो अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। डॉ राजीव बिंदल यह भी कहा कि साल 2025 हिमाचल प्रदेश में आपदा के लिए भी जाना जाएगा। 

आपदा कई गहरे जख्म हिमाचल प्रदेश को दे गई जिससे सैंकड़ों लोग बेघर हो गए और सरकार इस दौरान लोगों को राहत पहुंचाने में नाकाम रही है  सरकार का यहाँ नकारात्मक रवैया देखने को मिला। उन्होंने कहा कि साल की अंत में चिकित्सा क्षेत्र के अंदर जो घटना प्रदेश में हुई उन घटनाओं ने भी हिमाचल प्रदेश को भी शर्मसार किया है जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow