प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र की मौत 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर किन्नाैर के छात्र की मौत हो गई। मृतक एचपीयू मे एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। हादसा बीती रात का बताया जा रहा है

Sep 28, 2024 - 22:40
 0  230
प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र की मौत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  28-09-2024

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर किन्नाैर के छात्र की मौत हो गई। मृतक एचपीयू मे एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। 

मृतक छात्र की पहचान अखिल के रूप में हुई है। रात को ही हादसे की सूचना मिलने पर छात्र को अस्पताल लाया गया । यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। एचपीयू के चीफ वार्डन आरएल जिंदा ने हादसे की पुष्टि की है। 

आईजीएमसी शिमला में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद शव को परिजनों को साैंप दिया जाएगा। विवि के चीफ वार्डन और अन्य स्टाफ आईजीएमसी में मौजूद हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow