जिला निर्वाचन अधिकारी ने फागु ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Sep 22, 2026 - 20:11
 0  19
जिला निर्वाचन अधिकारी ने फागु ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 22 सितंबर : 
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों तथा प्रवेश-निकास रजिस्टर की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही वेयरहाउस को खोला एवं बंद किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी जानकारी प्राप्त की और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />