समय सीमा में पूरा होगा हिमाचल का बल्क ड्रग पार्क, उद्योग मंत्री ने विभागों को दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 15वीं उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां सभी संबंधित विभागों को बल्क ड्रग पार्क से संबंधित कार्यों को तेजी प्रदान कर उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बल्क ड्रग पार्क परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sep 16, 2026 - 20:54
 0  20
समय सीमा में पूरा होगा हिमाचल का बल्क ड्रग पार्क, उद्योग मंत्री ने विभागों को दिए निर्देश

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 16 सितंबर : 

हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 15वीं उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां सभी संबंधित विभागों को बल्क ड्रग पार्क से संबंधित कार्यों को तेजी प्रदान कर उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बल्क ड्रग पार्क परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को परियोजना से जुड़ी सभी गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा पार्क के त्वरित क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बल्क ड्रग पार्क से संबंधित सभी टेंडरों का अविलंब क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यों की प्रगति की प्रभावी निगरानी करने और परियोजना के क्रियान्वयन से संबंधित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माण क्षेत्र को मजबूत करने और राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में एक मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्क में निवेश की संभावनाओं का पता लगाने के लिए जल्द ही प्रमुख दवा निर्माण उद्योगों के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और राज्य में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनियों को इस परियोजना की ओर आकर्षित करने के महत्व पर बल दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />