दांतों से खोला बोतल का ढक्कन, टूटकर सीधा गले में जा फंसा कांच का नुकीला टुकड़ा, बिना ऑप्रेशन बची जान

अक्सर जल्दबाजी या आदत के चलते कांच की बोतल का ढक्कन दांतों से खोलने की कोशिश कितनी जानलेवा साबित हो सकती है, इसका एक गंभीर मामला सरकाघाट क्षेत्र में सामने आया है। यहां वीरवार को किसी पेय पदार्थ की बोतल को दांतों से खोलने के प्रयास में बोतल का ऊपरी हिस्सा टूट गया और कांच का एक नुकीला टुकड़ा 43 वर्षीय व्यक्ति के गले में जाकर फंस गया। गंभीर हालत में मरीज को उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, जहां तैनात डॉ. पूर्णिमा पटियाल की त्वरित कार्रवाई और चिकित्सकीय कुशलता से मरीज को नया जीवन मिला है।

Nov 21, 2026 - 14:20
 0  11
दांतों से खोला बोतल का ढक्कन, टूटकर सीधा गले में जा फंसा कांच का नुकीला टुकड़ा, बिना ऑप्रेशन बची जान

हमीरपुर 21 - 11 - 2026 :

अक्सर जल्दबाजी या आदत के चलते कांच की बोतल का ढक्कन दांतों से खोलने की कोशिश कितनी जानलेवा साबित हो सकती है, इसका एक गंभीर मामला सरकाघाट क्षेत्र में सामने आया है। यहां वीरवार को किसी पेय पदार्थ की बोतल को दांतों से खोलने के प्रयास में बोतल का ऊपरी हिस्सा टूट गया और कांच का एक नुकीला टुकड़ा 43 वर्षीय व्यक्ति के गले में जाकर फंस गया। गंभीर हालत में मरीज को उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, जहां तैनात डॉ. पूर्णिमा पटियाल की त्वरित कार्रवाई और चिकित्सकीय कुशलता से मरीज को नया जीवन मिला है।

जानकारी के अनुसार, सरकाघाट निवासी प्रताप सिंह (43) किसी पेय पदार्थ की कांच की बोतल का ढक्कन खोलने के लिए अपने दांतों का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान दांतों का दबाव पड़ने से बोतल का मुंह अचानक टूट गया और पेय पदार्थ के साथ कांच का एक नुकीला टुकड़ा सीधे उनके गले के भीतर चला गया। गले में कांच फंसते ही प्रताप सिंह को असहनीय दर्द शुरू हो गया और उन्हें कुछ भी निगलने व सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। स्थिति की नाजुकता को देखते हुए परिजन बिना समय गंवाए उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में रैफर किया गया। यह मामला बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था, क्योंकि कांच का नुकीला टुकड़ा गले की अंदरूनी नसों या आहार नली (खाने की नली) को गहरा नुक्सान पहुंचा सकता था। ऐसे में डॉ. पूर्णिमा पटियाल ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला और नॉर्मल एंडोस्कोप की मदद से बेहद सावधानीपूर्वक गले में फंसे कांच के टुकड़े को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की।

डॉ. पूर्णिमा पटियाल की इस सफल प्रक्रिया से मरीज को बिना किसी बड़ी सर्जरी या चीर-फाड़ के ही राहत मिल गई। कांच निकलने के बाद अब प्रताप सिंह की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उधर, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉ. पूर्णिमा पटियाल की सूझबूझ और अनुभव के चलते मरीज को जीवनदान मिला है। उन्होंने बताया कि मरीज अब पूरी तरह से खतरे से बाहर है और जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />