भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में दो लोगों की माैत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दयालु पुल के पास सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार मध्यरात्रि को एक कार खाई में गिर गई

May 2, 2025 - 11:33
 0  43
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में दो लोगों की माैत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा   02-05-2025

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दयालु पुल के पास सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार मध्यरात्रि को एक कार खाई में गिर गई। 

मृतकों की पहचान महेंद्र कुमार निवासी त्रिथा और अशोक कुमार निवासी लाहड़ के रूप में हुई है। दो घायलों को डलहौजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। 

हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow