मंडी जिला में नीट परीक्षा का 7 केंद्रों पर होगा आयोजन  : उपायुक्त

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि 4 मई, 2025 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा देश भर में ‘नीट’ परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए जिला मंडी में 7 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए

May 3, 2025 - 12:22
 0  53
मंडी जिला में नीट परीक्षा का 7 केंद्रों पर होगा आयोजन  : उपायुक्त
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

उम्मीदवार परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना सुनिश्चित करें

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    03-05-2025

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि 4 मई, 2025 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा देश भर में ‘नीट’ परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए जिला मंडी में 7 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंडी जिला मुख्यालय में 4 परीक्षा केंद्र राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, मंडी, राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज, मंडी तथा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी में बनाए गए हैं। 

जबकि सुन्दरनगर में 3 परीक्षा केंद्र राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सुन्दरनगर, राजकीय ब्वायज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुन्दरनगर तथा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्दरनगर में स्थापित किए गए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। 

उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से आह्वान किया कि वह परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि दोपहर 1.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, स्वयं सत्यापित पासपोर्ट साईज की फोटो, कोई भी वैध पहचान पत्र साथ लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मोबाईल, घड़ी, पर्स तथा अन्य इलैक्ट्रानिक गजट्स, खाद्य सामग्री तथा पानी की बोतल मान्य नहीं होगी। उपायुक्त ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow