छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण स्थान : शिक्षा मंत्री 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान जुब्बल में 13वीं ज़िला स्तरीय आईटीआई (महिला) खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

May 3, 2025 - 12:12
May 3, 2025 - 12:24
 0  36
छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण स्थान : शिक्षा मंत्री 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-05-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान जुब्बल में 13वीं ज़िला स्तरीय आईटीआई (महिला) खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिक्षा मंत्री ने समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों, स्थानीय लोगों एवं अन्य संस्थानों से आये शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण स्थान है। 

जिससे न केवल छात्र एवं छात्राओं में शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है बल्कि प्रदेश की विविध संस्कृतियों से भी परिचय का अवसर मिलता है। महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है और इस प्रकार की प्रतियोगितायें छात्राओं को अधिक सशक्त बनाती है। 

रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा के विषय में गंभीरता से कार्य कर रही है और विशेषकर कौशल आधारित शिक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है इसी दृष्टि से औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान जुब्बल में सोलर टेक्निशियन का नया ट्रेड शुरू किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग महाविद्यालय प्रगतिनगर के सर्वांगीण विकास हेतू 48 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मोटर व्हीकल का कोर्स शुरू किया गया है। इंजीनियरिंग कॉलेज में बी टेक सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स शुरू किया गया है। वहीँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन के कोर्स को फिर से शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टिक्कर के भवन का निर्माण कार्य 5 करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से पूर्ण किया गया है। और इस बार इस संस्थान ने कोपा का नया कोर्स भी शुरू किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार परक और गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार गंभीर है। 

वहीँ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने ज़रूरी कदम उठाए है। जुब्बल स्थित खेल छात्रावास में जहाँ इससे पूर्व केवल वॉलीबाल का प्रशिक्षण दिया जाता था वहीँ अब कबड्डी और बैडमिंटन का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को घर द्वारा पर ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा। 

शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों को पुरस्कार वितरित किये। उन्होंने सांस्कृतिक नृत्य दल शिमला और एकल गायन दल कुमारसैन की प्रत्येक छात्रा को 2 हज़ार रूपये देने की भी घोषणा की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow