मंत्रिमंडल को लेकर गंभीरता नहीं , जनता पूछ रही व्यस्तता या बहिष्कार : जयराम ठाकुर

कुल्लू से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी चीज को गंभीरता से नहीं लेती है। यही हाल वर्तमान में सुख की सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक का भी है। आज मंत्रिमंडल की बैठक में लगभग आधे मंत्री अनुपस्थित थे। महत्वपूर्ण बैठक में इस तरीके की अनुपस्थिति सवाल खड़े करती है। भीतर खाने यह सवाल उठ रहे हैं कि  मंत्रिमंडल में मंत्रियों का उपस्थित न रहना महज कोई संयोग है ,

Jun 28, 2025 - 19:07
 0  47
मंत्रिमंडल को लेकर गंभीरता नहीं , जनता पूछ रही व्यस्तता या बहिष्कार : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  28-06-2025

कुल्लू से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी चीज को गंभीरता से नहीं लेती है। यही हाल वर्तमान में सुख की सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक का भी है। आज मंत्रिमंडल की बैठक में लगभग आधे मंत्री अनुपस्थित थे। महत्वपूर्ण बैठक में इस तरीके की अनुपस्थिति सवाल खड़े करती है। भीतर खाने यह सवाल उठ रहे हैं कि  मंत्रिमंडल में मंत्रियों का उपस्थित न रहना महज कोई संयोग है , कोई व्यस्तता है या फिर मंत्रिमंडल की बैठक का बहिष्कार है। प्रदेश में बरसात का मौसम है और बारिश , बादल फटने और बाढ़ की  वजह से जन धन की भारी हानि हुई है। ऐसी हालत में यह कैबिनेट की पहली बैठक है और उस बैठक में महत्वपूर्ण विभाग सम्भाल रहे मंत्रियों का मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल न होना अपने आप में बड़े सवाल खड़े करती है। 

मंत्रिमंडल के सदस्यों का बैठक में ना आना कहीं न कहीं नेतृत्व को सीधी की चुनौती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग यह जानना चाहते हैं कि मंत्रिमंडल की बैठक से लगभग आधे से कम मंत्रियों की उपस्थिति महज उनकी व्यस्तता है या फिर मंत्रिमंडल की बैठक का बहिष्कार है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज मनाली होते हुए जनजातीय जिला लाहौल पहुंचे। वह केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा लाहौल में किए जाने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार को मनाली में उन्होंने हिडिंबा माता का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह अटल टनल होते हुए केलांग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कई जगह रुक कर लाहौल की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में बसा यह क्षेत्र एक शुद्ध वातावरण और शांति की अद्भुत अनुभूति करवा रहा है। 

लाहौल-स्पीति अत्यंत सुंदर, भव्य और आकर्षक है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम ( पीएमजेवीके ) के तहत केंद्र सरकार द्वारा लाहौल स्पीति को 108 करोड़ रुपए और किन्नौर को 15 करोड़ रुपए की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के हितों और जरूरतों का सदैव ध्यान रखती है और हर संभव सहायता को तत्पर रहती है। स्पीति वैली में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर , आइस स्केटिंग रिंक और केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट की आवश्यकता थी और स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री रहते मैने इसकी घोषणा भी की थी। 

स संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजे गए। अब केंद्र सरकार द्वारा सभी परियोजनाओं को मंजूर कर लिया है और किन्नौर में दो स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स , स्पीति में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर के लिए 75 करोड़, आइस स्केटिंग रिंक के लिए 08 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पिछले दो दिनों में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा किया जा चुका है। केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 26 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रविवार को करेंगे। जल्दी ही यह सपना सच में तब्दील हो जाएगा। जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूँ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow