पूर्व सैनिकों की सेवा और समाज हित का अनूठा संगम: सराहाँ में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पूर्व सैनिकों को समाज सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यरत यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन (यूवीए) पच्छाद चैप्टर ने सराहाँ के कुश्ती स्टेडियम में अपना पांचवां स्थापना दिवस मनाया। चैप्टर के संस्थापक संजय राजन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस का शुभारंभ एस डी एम पच्छाद डाक्टर प्रियंका चन्द्रा द्वारा किया गया इसमें सबसे पहले शहीद स्मारक सराहा में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Aug 6, 2026 - 17:28
 0  22
पूर्व सैनिकों की सेवा और समाज हित का अनूठा संगम: सराहाँ में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित
यंगवार्ता न्यूज - सराहां 6 अगस्त : 

पूर्व सैनिकों को समाज सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यरत यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन (यूवीए) पच्छाद चैप्टर ने सराहाँ के कुश्ती स्टेडियम में अपना पांचवां स्थापना दिवस मनाया। चैप्टर के संस्थापक संजय राजन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस का शुभारंभ एस डी एम पच्छाद डाक्टर प्रियंका चन्द्रा द्वारा किया गया इसमें सबसे पहले शहीद स्मारक सराहा में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एसोसिएशन द्वारा उन्हें मैडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस समय में  युवा पीढ़ी को संस्कारवान व ऊर्जावान बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं उन्होंने युवाओं से अपील की कि युवाओं को पढ़ाई से साथ साथ योग , प्राणायाम, व्यायाम करना चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके उन्होंने कहा कि आज समाज में नशा सबसे बड़ी कुरीती बन कर रह गया है और नशे को  समाज से समाप्त करने में युवाओं की भुमिका सबसे अहम हो सकती है ।
 
जबकि सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए विशेष कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसका शीर्षक ही नशे के दुष्परिणामों व मोबाइल के अधिक प्रयोग से होने वाली हानिया रखा गया था । यहां आए सभी कवियों ने हिंदी व पहाड़ी भाषा में अपनी कविताओं के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों व मोबाइल के अधिक प्रयोग पर प्रकाश डाला। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नशामुक्ति, मोबाइल फोन के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिए।
 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्यों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 225 रोगियों की जांच की गई और निशुल्क टेस्टो के साथ साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। नाहन स्थित श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दोपहर तक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से विभिन्न रोगों के संबंध में सलाह प्राप्त की।

स्वास्थ्य शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, दंत रोग तथा सामान्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। मरीजों को घुटनों, कमर और कंधों के दर्द, गठिया, फ्रैक्चर, जोड़ों की सूजन, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, बुखार, खांसी-जुकाम, दांतों की समस्याओं, मोतियाबिंद, आंखों की जलन, गर्भावस्था संबंधी जांच तथा गर्भाशय कैंसर की स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने मरीजों की पुरानी स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव भी दिए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक संजय राजन ने कहा कि यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन की स्थापना पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों तथा राष्ट्रसेवा से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में संस्था ने स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, आपदा राहत कार्य, पौधारोपण अभियान, शहीद सम्मान कार्यक्रम, युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना को पहुंचाना भी है।इस अवसर पर प्रीत पाल, इन्दर दत, प्रमोद गौतम, श्याम लाल, मदन स्वरुप, नरबीर सिंह, सुरेंदर पुंडीर, देवेंदर दत, सुरेश, दीप राम, नरेश, नरवीर शर्मा, सहित कई लोग मौजूद थे l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />