शिलाई में महिला मतदाता बढ़ाने की नई पहल, SDM ने बनाई अनोखी रणनीति

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता लिंगानुपात जो पूरे भारत के विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम था को बढ़ाने के लिए SDM शिलाई ने बनाई नई रणनीति।इस नीति के तहत दिनांक 18 से 10 बीएलओ और 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं अपने केंद्र के सर्वेक्षण पंजीयक को साथ लेकर SDM कार्यालय में आएंगी।

Jun 11, 2026 - 13:15
 0  6
शिलाई में महिला मतदाता बढ़ाने की नई पहल, SDM ने बनाई अनोखी रणनीति

यंगवार्ता न्यूज शिलाई 11 जून, 2026 :

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता लिंगानुपात जो पूरे भारत के विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम था को बढ़ाने के लिए SDM शिलाई ने बनाई नई रणनीति।इस नीति के तहत दिनांक 18 से 10 बीएलओ और 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं अपने केंद्र के सर्वेक्षण पंजीयक को साथ लेकर SDM कार्यालय में आएंगी।

उल्लेखनीय है किआंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पास उसके आंगनवाड़ी केंद्र का अपडेटेड छमाही सर्वे नाम वार और उमर वार होता है। SDM खुद इस सर्वे रजिस्टर से 18 वर्ष से ऊपर की उन महिलाओं की पहचान करेंगे जिनका मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है।तत्पश्चात, बीएलओ से उसी वक्त फॉर्म भरवाकर सुनिश्चित किया जाएगा कि उसके क्षेत्र की छूटी हुई महिला का वो पहचान पत्र बनवाए। 

गौर हो कि शिलाई विधानसभा में महिला मतदाता लिंगानुपात पूरे भारतवर्ष में सबसे कम था जो आरंभ में 801 प्रति 1000 पुरुष मतदाता था। जैसे ही इस बात की जानकारी एसडीएम शिलाई को मिली तो उन्होंने प्रयास करना शुरू किया और एक रिकॉर्ड समय में इसे 801 से बढ़ाकर 836 तक पहुंचाया है जिसकी प्रशंसा भारतीय चुनाव आयोग ने भी की है और राज्य निर्वाचन विभाग से वे सम्मानित भी हो चुके है।वो कहते है कि इस अनुपात को वो राष्ट्रीय अनुपात के बराबर ले आयेंगे।गत दिनों उन्होंने एक विशेष अभियान बीएलओ के माध्यम से भी चलाया पर कोई खास प्रगति नहीं हुई और वो निराश भी हुए।फिर उनको नया उपाय सुझा की क्यों न आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सर्वे रजिस्टर से उन छूटी हुई महिला मतदाताओं की पहचान की जाए। उनकी इस नीति की सराहना भी जा रही है।वो कहते है कि उन्होंने इस दिशा में कार्य करने की जो मशाल उठाई है वो शिलाई विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाता लिंगानुपात को बढ़ाकर ही शांत होगी।उन्होंने लोगो से भी अपील कि वे स्वयं भी उनका सहयोग करे और उन महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र बनाए जिनके आज दिन तक नहीं बने है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow