मोगीनंद में पुलिस ने 35.70 ग्राम चिट्टा व् 85620 रुपये नगद के साथ हरियाणा का तस्कर किया गिरफ्तार 

सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में बीते कल डिटेक्शन सैल नाहन, जिला सिरमौर की टीम गश्त व मादक पदार्थ अधिनियम में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करने के लिये सिनियर सेकेडरी स्कुल मोगीनंद के पास मौजूद थी

Apr 28, 2026 - 17:23
 0  20
मोगीनंद में पुलिस ने 35.70 ग्राम चिट्टा व् 85620 रुपये नगद के साथ हरियाणा का तस्कर किया गिरफ्तार 

नाहन 28 अप्रैल, 2026 
सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में बीते कल डिटेक्शन सैल नाहन, जिला सिरमौर की टीम गश्त व मादक पदार्थ अधिनियम में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करने के लिये सिनियर सेकेडरी स्कुल मोगीनंद के पास मौजूद थी तो गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुशविन भाटिया उर्फ चन्दु नाम का व्यक्ति काफी लम्बे समय से नाहन व कालाआम्ब के लडकों को मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन को बेचने  का धंधा कर रहा है जो चिट्टा/हैरोइन की खेप लेकर मोगीनन्द में कंपनी के लड़कों को मादक पदार्थ चिट्टा /हैरोईन बेच रहा है । 
पुलिस ने बताया कि  टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को काबू कर तलाशी की।  तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 35.70 ग्राम चिट्टा/ हेरोईन बरामद हुआ है तथा 85620/- रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। आरोपी युवक की पहचान कुशविन भाटिया उर्फ चन्दु    उम्र 27     पुत्र भुपेन्द्र भाटिया निवासी मकान न0 263, दर्शन नगर कॉलोनी नारायणगढ़ रोड़ काला आम्ब नजद मस्जिद डा0 हमीदपुर तह0 नारायणगढ़, जिला अम्बाला, हरियाणा के रूप में हुई है । आरोपी के खिलाफ इस सन्दर्भ में पुलिस थाना काला आम्ब में N.D & P.S ACT में मामला दर्ज किया गया है। 
पुलिस ने बताया कि यह नशा तस्कर का एक बहुत बडा सरगना है जो बहुत चालाकी से हिमाचल में नशा का अवैध धन्धा कर रहा था व पुलिस के रड़ार पर था। आरोपी का अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड़ प्राप्त किया जा रहा है तथा अन्वेषण के दौरान पता लगाया जा रहा है कि इसका नशा तस्करी का जाल कहां-2 फैला है। इसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है तथा पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिये कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow