मां भगवती जागरण से पूर्व निकाली माता मायादेवी की भव्य शोभायात्रा

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्थित पौराणिक सिद्ध पीठ नगर की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी के मंदिर में कल ( 25 दिसंबर ) होने वाले विशाल भगवती जागरण की पूर्व संध्या पर आज माता माया देवी की पालकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जूना अखाड़ा के महामंत्री श्री महंत महेश पुरी  महाराज के संयोजन में मंदिर के मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी महाराज ने माया देवी मंदिर के गर्भगृह में माता माया देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर  माता की पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया

Dec 24, 2025 - 19:19
 0  27
मां भगवती जागरण से पूर्व निकाली माता मायादेवी की भव्य शोभायात्रा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
सनी वर्मा - हरिद्वार  24-12-2025

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्थित पौराणिक सिद्ध पीठ नगर की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी के मंदिर में कल ( 25 दिसंबर ) होने वाले विशाल भगवती जागरण की पूर्व संध्या पर आज माता माया देवी की पालकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जूना अखाड़ा के महामंत्री श्री महंत महेश पुरी  महाराज के संयोजन में मंदिर के मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी महाराज ने माया देवी मंदिर के गर्भगृह में माता माया देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर  माता की पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। 
शोभायात्रा नागा संन्यासियों व भक्तों के साथ वाल्मीकि चौक , दत्तात्रेय चौक , अपर रोड , हर की पौड़ी , मोती बाजार , बड़ा बाजार , भोलागिरी रोड होते हुए वापस भैरव मंदिर के दर्शन के पश्चात माया देवी मंदिर पहुंची। श्री महंत महेश पुरी महाराज ने बताया कि इस शोभायात्रा तथा भगवती जागरण का मुख्य उद्देश्य पाश्चात्य सभ्यता से प्रभावित युवा पीढ़ी को सनातन धर्म व अपनी संस्कृति से परिचित कराना है। उन्होंने कहा 25 दिसंबर को युवा पीढ़ी बड़ा दिन या क्रिसमस डे के रूप में मनाती है।
 इस पाश्चात्य मानसिकता को बदलने के लिए जूना अखाड़ा द्वारा इस दिन माता का विशाल जागरण वह भंडारा किया जाता है , ताकि युवा पीढ़ी सनातन धर्म के महत्व तथा संस्कारों से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कोई भी पर्व आध्यात्मिक दृष्टि व सनातन संस्कृति के रूप में ही मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर श्रीमहंत रतन गिरी , श्री महंत आदित्य गिरी , महंत भीष्म गिरी , महंत गौतम गिरी , महंत आकाश पुरी , महंत रणधीर गिरी और महंत ग्वाला पुरी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow