यंगवार्ता न्यूज चंबा ,15 जुलाई, 2026 :
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज दूसरे दिन उपमंडल चम्बा से संबंध रखने वाले 175 कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया जिसमें एकल, सामूहिक और नाट्य दल शामिल।
जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने ऑडिशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के चयन के लिए गठित दो समितिओं के द्वारा स्क्रीनिंग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को समिति के द्वारा 148 कलाकारों का ऑडिशन लिया गया जिसके साथ आज तक कुल 323 कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के लिए ऑडिशन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लिया जा रहा है
तुकेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान 16 जुलाई को उपमंडल भाटियात एवं डलहौजी, 17 जुलाई को उपमंडल सलूणी एवं तीसा, 18 जुलाई को उपमंडल भरमौर एवं पांगी तथा 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जायेंगे।