राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लानापालर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार, दिव्यांश ने किया टॉप

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाना पल्लर का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।विद्यालय के छात्र दिव्यांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 में से 653 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

May 11, 2026 - 16:03
 0  4
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लानापालर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार, दिव्यांश ने किया टॉप

नाहन 11 मई, 2026  :

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाना पल्लर का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।विद्यालय के छात्र दिव्यांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 में से 653 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

 वहीं आस्था ठाकुर ने दूसरा तथा अंकुश ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य  तपेंद्र चौहान ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह सकारात्मक परिणाम है।

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।स्कूल के बेहतर परीक्षा परिणाम से क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow