शिमला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल ने छात्रों व स्टाफ के साथ किया योग

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन शिमला में स्टाफ व छात्रों के साथ योगाभ्यास कर जनमानस को योग के प्रति जागरूक किया

Jun 21, 2025 - 12:34
 0  18
शिमला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल ने छात्रों व स्टाफ के साथ किया योग
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-06-2025

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन शिमला में स्टाफ व छात्रों के साथ योगाभ्यास कर जनमानस को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी को योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को संतुलित करने का माध्यम है। 

राज्यपाल ने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा का अनमोल उपहार है जिसे विश्व ने अब अपनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्राचीन ऋषियों और मुनियों ने शरीर को स्वस्थ रखने और मन को संयमित करने के लिए योग की रचना की थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज 21 जून को पूरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी मान्यता दी है। राज्यपाल ने कहा कि आज के दौर में जब जीवन शैली में तनाव और अव्यवस्था बढ़ती जा रही है, योग एक संतुलन प्रदान करता है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यह प्रदेश अध्यात्म, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचलवासियों से आह्वान किया कि वे योग को अपनाकर नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहें और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।

उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों और देशों से आने वाले पर्यटकों को भी हिमाचल से स्वच्छ, स्वस्थ और नशा-मुक्त जीवन का संदेश जाना चाहिए। कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी और छात्रगण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow