संविधान को लेकर जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस, भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने साधा निशाना

भाजपा देशभर में संविधान गौरव अभियान चला रही है। जिसके तहत रविवार को भाजपा मण्डल पांवटा साहिब ने संविधान गौरव अभियान की शुरुआत की

Jan 19, 2025 - 19:01
 0  47
संविधान को लेकर जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस, भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने साधा निशाना
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -पांवटा साहिब      19-01-2025

भाजपा देशभर में संविधान गौरव अभियान चला रही है। जिसके तहत रविवार को भाजपा मण्डल पांवटा साहिब ने संविधान गौरव अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने विशेष तौर पर शिरकत की। 

इस दौरान संविधान गौरव अभियान के तहत संविधान के प्रति उपस्थित कार्यकर्ताओं समेत लोगों को जानकारी दी गई। मीडिया से रूबरू हुए भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान की किताब हाथ में उठाकर जगह-जगह जनसभाओं में कोरा झूठ बोला और जनता को संविधान बदलने व संविधान खतरे में होने को लेकर भ्रमित किया। 

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार संविधान को लेकर जनता को उकसाने का काम किया है । उन्होंने कहा कि आज तक संविधान में 106 संशोधन हुए हैं जो कांग्रेस पार्टी ने अपने लाभ के लिए किए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने जो संशोधन संविधान में किए गए, वह देश हित में किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow