सभी छात्रों को गणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए प्रदेश सरकार के अभिनव प्रयास सफल हो रहे

Oct 10, 2024 - 21:50
 0  40
सभी छात्रों को गणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : संजय अवस्थी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     10-10-2024

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए प्रदेश सरकार के अभिनव प्रयास सफल हो रहे हैं। 

राजकीय उच्च पाठशाला में विशेष घटक योजना के तहत नव निर्माण पर 4.40 लाख रुपये खर्च हुए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कराड़ाघाट में स्टार परियोजना के अंतर्गत प्री-प्राइमरी स्मार्ट कक्षा के लिए अतिरिक्त कक्ष के निर्माण पर 11 लाख रुपये व्यय हुए हैं।

संजय अवस्थी ने इससे पूर्व कराड़ाघाट में मां मनसा देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के स्वस्थ जीवन एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी की बधाई दी।  

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि शिक्षा द्वारा ही विद्यार्थी के भावी जीवन की नींव को मज़बूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा तक सभी छात्रों की पहुंच सुनिश्चित बनाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित किए जाने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों को चरणबद्ध आधार पर उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित कर रही है। इस वित्त वर्ष में 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट संस्थान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना कार्यान्वित कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना है। 

इस योजना के तहत पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन, पैरा-मेडिकल फार्मेसी, नर्सिंग, विधि इत्यादि जैसे पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा व डिग्री कोर्स तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों से तकनीकी कोर्स तथा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों में पी.एच.डी करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष विद्यासागर ठाकुर, ग्राम पंचायत दानोघाट की प्रधान मंजू ठाकुर, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी. बसंल,  उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, पुलिस उप-अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता शशिपाल, राजकीय उच्च पाठशाला कराड़ाघाट के मुख्य अध्यापक हरीश गुप्ता, अन्य अध्यापक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य तथा विद्यार्थी  उपस्थित थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow