सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी, नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुँचा रही खाकी  

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर पुलिस लगातार नशे के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर रही है और नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुँचा रही

Mar 3, 2025 - 16:52
 0  44
सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी, नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुँचा रही खाकी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     03-03-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर पुलिस लगातार नशे के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर रही है और नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुँचा रही हैं।
 
जिला पुलिस सिरमौर की SIU टीम गश्त पर थी तभी सूचना प्राप्त हुई कि सोहन लाल पुत्र अमर नाथ निवासी बाल्मीकि बस्ती नाहन अपने घर में काफी समय से चिट्टा बेचने का काम कर रहा है। इस सूचना पर सोहन लाल के घर जाकर उसके सामने, उसके घर की तलाशी कानून के अनुसार ली गई और तलाशी के दौरान उसके घर से 11.8ग्राम चिट्टा व 11900 रुपये बरामद किए।

आरोपी सोहन लाल के खिलाफ ND&PS Act की धारा 21-61-85 के तहत मामला पुलिस थाना सदर नाहन में दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे आज अदालत में पेश किया गया था। 

अदालत ने आरोपी को चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड दिया है। इस वर्ष सिरमौर पुलिस ने 42 cases ND&PS Act के तहत दर्ज किए है। जिनमें जिला पुलिस द्वारा 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow