राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठियोग में तृतीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला संपन्न

प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठियोग में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा तृतीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

Nov 4, 2026 - 17:32
 0  5
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठियोग में तृतीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला संपन्न

यंगवार्ता न्यूज  - ठियोग 04 नवंबर 2026 :

प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठियोग में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा तृतीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वरोजगार, स्टार्टअप तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की संभावनाओं से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर प्रतिभागियों को बताया गया कि हम अपना उद्यम कैसे शुरू कर सकते हैं, किस तरह से अपने व्यवसायिक विचार को आगे बढ़ा सकते हैं और किस प्रकार स्वरोजगार रोजगार सृजन का भी सशक्त माध्यम बन सकता है। इसके बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया।

इसके साथ ही श्री मामराज शर्मा, सेक्रेटरी, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा बताया गया कि प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र के माध्यम से युवाओं को अपने व्यवसायिक विचारों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं संस्थागत सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपने विचारों को व्यावहारिक व्यवसाय में बदल सकें।

कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सीनियर इंस्ट्रक्टर श्रीमती अनीता कुमारी, इंस्ट्रक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री राम लाल, रिसोर्स पर्सन / गेस्ट फैकल्टी सूबेदार भूपेंद्र सिंह, श्री मामराज शर्मा, सेक्रेटरी, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी तथा श्री राजेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने उद्यम स्थापना की प्रक्रिया, स्वरोजगार के अवसर, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, व्यवसायिक विचारों के विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सहयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस सत्र में सूबेदार भूपेंद्र सिंह द्वारा साइबर क्राइम से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेष रुचि दिखाई।

कार्यशाला का समापन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग करने तथा नवाचार को अपनाने के प्रेरक संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके व्यावसायिक विचारों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता की संस्कृति को सशक्त करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />