प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में अब सेमेस्टर सिस्टम लागू, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में बड़ा बदलाव लागू करने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

Jun 8, 2026 - 19:18
 0  8
प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में अब सेमेस्टर सिस्टम लागू, सरकार ने जारी की अधिसूचना
यंगवार्ता न्यूज शिमला 8 जून, 2026 : 
 
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में बड़ा बदलाव लागू करने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू होगी। इसके साथ ही सभी महाविद्यालयों में मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट स्कीम भी शुरू की जाएगी। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली अपनाने को मंजूरी प्रदान की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट व्यवस्था भी सभी डिग्री कॉलेजों में लागू की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow