स्कूली वाहनों की जांच लगातार जारी, अब तक 182 वाहनों की जांच, 60 के काटे चालान

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना के मद्देनज़र ऊना जिला प्रशासन के निर्देशों पर पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन के दस्तावेजों की जांच का अभियान लगातार जारी

Mar 13, 2026 - 13:14
 0  6
स्कूली वाहनों की जांच लगातार जारी, अब तक 182 वाहनों की जांच, 60 के काटे चालान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - ऊना     13-03-2026

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना के मद्देनज़र ऊना जिला प्रशासन के निर्देशों पर पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन के दस्तावेजों की जांच का अभियान लगातार जारी है।

अभियान के तहत अब तक 182 स्कूल वाहनों की जांच की जा चुकी है, जबकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 60 वाहनों के चालान भी किए गए हैं।इसके साथ ही एक वाहन को जब्त किया है।

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हाल ही में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए थे तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण करने को कहा था।

इसी क्रम में पुलिस और संबंधित विभागों की टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों से सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow