हिमाचल में 16 जुलाई तक विभिन्न जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बरसात का दौर यूं ही जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है. IMD ने आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई

Jul 10, 2025 - 13:02
 0  49
हिमाचल में 16 जुलाई तक विभिन्न जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-07-2025

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बरसात का दौर यूं ही जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है. IMD ने आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, सिरमौर और कांगड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

11 और 12 जुलाई को भी प्रदेश के जिला मंडी, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 13 से 16 जुलाई तक प्रदेश के करीब 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है। जिला सिरमौर और बिलासपुर में एक दो स्थानों पर भारी से भारी बारिश रिपोर्ट की गई। 

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि आज 10 जुलाई को प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान. वहीं, जिला ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। जिला कांगड़ा और सिरमौर में आज भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि 11 और 12 जुलाई को राज्य के जिला मंडी, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. प्रदेश में बारिश का क्रम जारी रहेगा। 13 जुलाई से 16 जुलाई तक प्रदेश के जिला ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना है। 

इस दौरा सोलन शिमला और सिरमौर के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम देखने को मिलेगी. मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि मानसून दक्षिण की तरफ शिफ्ट हुआ है इसके चलते हिमाचल प्रदेश में भी बारिशों में कुछ कमी आई है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow