हर पंचायत से 5 राज मिस्त्रियों को सुरक्षित एवं आपदा प्रतिरोधी भवनों के निर्माण का दिया जाएगा प्रशिक्षण
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में राजमिस्त्री एवं युवा स्वयंसेवक के प्रशिक्षण के सन्दर्भ बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि योजना अंतर्गत जिला शिमला की प्रत्येक पंचायत से 5 राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण करवाया जाएगा ताकि सुरक्षित एवं आपदा प्रतिरोधी भवनों का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा खंड स्तर पर राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
What's Your Reaction?
