प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक भारी बारिश,सात जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट है। बीते 24 घंटों के दाैरान पालमपुर में 66.5, कसौली 48.0, बरठीं: 40.2, श्रीनयना देवी और घमरूर 36.4, सराहन 34.0, मनाली 25.0, बीबीएमबी 24.2, पांवटा साहिब 19.4, कंडाघाट 19.0, भटियात 16.2, करसोग 12.2, बैजनाथ 12.0, कांगड़ा 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज

Jun 28, 2025 - 16:05
Jun 28, 2025 - 16:08
 0  73
प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक भारी बारिश,सात जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-06-2025

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट है। बीते 24 घंटों के दाैरान पालमपुर में 66.5, कसौली 48.0, बरठीं: 40.2, श्रीनयना देवी और घमरूर 36.4, सराहन 34.0, मनाली 25.0, बीबीएमबी 24.2, पांवटा साहिब 19.4, कंडाघाट 19.0, भटियात 16.2, करसोग 12.2, बैजनाथ 12.0, कांगड़ा 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  शनिवार सुबह राजधानी शिमला में भी हल्की बारिश हुई। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 28 जून 1, 2, 3 और 4 जुलाई को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

29 और 30 जून को कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकि दिनों के लिए येलो अलर्ट है। 29 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 30 जून के लिए सिरमाैर, सोलन, शिमला व बिलासपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। 
 
अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के सोलन, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोस में मध्यम से उच्च बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी वृद्धि होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow