प्रदेश सरकार ने सलापड-तत्तापानी सड़क मार्ग के डबल लेन निर्माण कार्य को 8.05 करोड़ की राशि देकर दी राहत 

प्रदेश कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक और स्मारक दृष्टि से महत्वपूर्ण सलापड-तत्तापानी सड़क मार्ग के डबल लेन निर्माण कार्य को लेकर बड़ी राहत दी है। सरकार ने इस सड़क के डबल लेन निर्माण हेतु वन मंडल सुकेत और करसोग को 8 करोड़ 5 लाख 75 हजार रुपये की फारेस्ट डिपॉजिट राशि जारी

Aug 21, 2025 - 15:34
Aug 21, 2025 - 15:40
 0  52
प्रदेश सरकार ने सलापड-तत्तापानी सड़क मार्ग के डबल लेन निर्माण कार्य को 8.05 करोड़ की राशि देकर दी राहत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     21-08-2025

प्रदेश कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक और स्मारक दृष्टि से महत्वपूर्ण सलापड-तत्तापानी सड़क मार्ग के डबल लेन निर्माण कार्य को लेकर बड़ी राहत दी है। सरकार ने इस सड़क के डबल लेन निर्माण हेतु वन मंडल सुकेत और करसोग को 8 करोड़ 5 लाख 75 हजार रुपये की फारेस्ट डिपॉजिट राशि जारी कर दी है। 

इस निर्णय से अब सड़क निर्माण कार्य को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। सलापड-तत्तापानी सड़क के डबल लेन बनने से सुंदरनगर उपमंडल की ध्वाल, बटवाड़ा, धन्यारा, हाड़ाबोई और किंदर पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं तत्तापानी और रामपुर क्षेत्र तक के लोगों को भी सालभर शॉर्टकट व बिना रुकावट यातायात की सुविधा प्राप्त होगी।

जानकारी देते हुए हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2017 में भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण को मंजूरी दिलवाई थी। अब पुनः कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर उन्होंने फारेस्ट डिपॉजिट क्लियर करवाने का कार्य प्राथमिकता से किया, जिससे डबल लेन निर्माण कार्य को गति मिल सकी। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री ने हमेशा इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी। इसी वर्ष उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ सड़क का मौका निरीक्षण किया था। मौके पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य की बाधाओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow