हिमाचल प्रदेश में राज्य और प्रबंधन कोटे के तहत दाखिला पाने वाले छात्रों को अब नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति  

हिमाचल प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रबंधन कोटे पर दाखिला लेने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने छात्रवृत्ति आवेदनों की दोबारा जांच शुरू

Jan 30, 2026 - 10:31
Jan 30, 2026 - 10:33
 0  34
हिमाचल प्रदेश में राज्य और प्रबंधन कोटे के तहत दाखिला पाने वाले छात्रों को अब नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-01-2026

हिमाचल प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रबंधन कोटे पर दाखिला लेने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने छात्रवृत्ति आवेदनों की दोबारा जांच शुरू कर दी है। 

निदेशालय ने सभी स्व-वित्तपोषित बीएड कॉलेजों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि राज्य और प्रबंधन कोटे के तहत दाखिला पाने वाले छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदनों की दोबारा जांच की जाए। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की एससी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और पीएम-यशस्वी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (ओबीसी/ईबीसी/डीएनटी) के तहत की जा रही है।

निदेशालय ने पत्र में स्पष्ट किया है कि बीएड में प्रबंधन कोटे की खाली सीटों पर दाखिला लेने वाले छात्र छात्रवृत्ति के पात्र नहीं होंगे। केवल मेरिट और प्रवेश परीक्षा से हुए दाखिलों को ही छात्रवृत्ति मिलेगी। 

निदेशालय ने कॉलेज प्रबंधनों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल उन्हीं छात्रों के आवेदनों का सत्यापन करें, जिनका दाखिला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) या सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा या फिर शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया गया हो।

प्रबंधन कोटे के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदनों को किसी भी स्थिति में सत्यापित न किया जाए। यदि किसी कॉलेज की ओर से नियमों के विपरीत सत्यापन किया जाता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संस्थान की होगी। भविष्य में यदि ऐसे मामलों में अनियमितता पाई गई तो कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow