क्रिकेट कप जामू भोज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्राहरूपी क्रिकेट क्लब उंगर कांडो ने लहराया परचम 

भगवान परशुराम क्रिकेट प्रतियोगिता का 12वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में भगवान परशुराम सेवादल कमेटी जामू भोज के सभी सम्मानित सदस्यों का अतुलनीय योगदान रहा

Feb 1, 2026 - 14:18
Feb 1, 2026 - 14:20
 0  65
क्रिकेट कप जामू भोज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्राहरूपी क्रिकेट क्लब उंगर कांडो ने लहराया परचम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

बबीता शर्मा - नाहन    01-02-2026

भगवान परशुराम क्रिकेट प्रतियोगिता का 12वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में भगवान परशुराम सेवादल कमेटी जामू भोज के सभी सम्मानित सदस्यों का अतुलनीय योगदान रहा।  

क्रिकेट कप जामू भोज 2026 (रेणुका जी)द्वारा आयोजित ग्रैंड फिनाले शिरगुल क्रिकेट क्लब सेल और ब्राहरूपी क्रिकेट क्लब उंगर कांडो के बीच खेला गया। जिसमें ब्राहरूपी क्रिकेट क्लब उंगर कांडो की टीम ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 

बता दें कि ब्राहरूपी क्रिकेट क्लब उंगर कांडो लगातार दूसरे बार जामू भोज से जीत हासिल कर चूका है। जोकि इनकी कड़ी मेहनत का प्रणाम है। टीम में शामिल युवाओं में कुलदीप देवा, प्रदीप देवा,अंशु देवा,जेपी शर्मा, अमित ठाकुर,सर्वेश देवा,अशोक देवा, अंकु देवा, विवेक देवा आदि युवाओं का कहना है कि खेल का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना है ,उन्होंने बताया की युवा खेल में बढ़चढ़ कर भाग लें। 

आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साह, दर्शकों के समर्थन और आयोजकों की मेहनत ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आप सभी के सहयोग और सहभागिता के बिना यह संभव नहीं था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow