मुख्यमंत्री के निर्देशन में चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी का लक्ष्य

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश

Apr 11, 2026 - 15:43
Apr 11, 2026 - 15:51
 0  17
मुख्यमंत्री के निर्देशन में चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी का लक्ष्य

सनी वर्मा - हरिद्वार   11-04-2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा प्रारंभ होने पर यात्रा संबंधित बुलेटिन सूचना विभाग द्वारा जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि कुछ लोग गलत वेबसाइट पर हेलीकॉप्टर बुकिंग या अन्य बुकिंग कराकर परेशान होते हैं। इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है कि जो कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट है वहीं से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग करें।

भ्रामक  एवं झूठी खबरो का प्रचार-प्रसार न किया जाए। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया सेल भी तैयार किया गया है जिससे मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि यदि कोई उनके विभाग से संबंधित कोई भी ऐसी  खबर होती है जो भ्रामक एवं झूठी है तो उसका तत्काल खंडन किया जाए।

उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों  एवं आम जनमानस से अपेक्षा की है कि अगर कोई भी सूचना है तो उसको पहले संबंधित अधिकारी से प्रमाणिक कर ले तथा  संबंधित का  वर्जन भी जरूर लें ताकि आमजन मानस को सही जानकारी उपलब्ध हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow