मंडी में हिमाचल दिवस समारोह उमंग और हर्षोल्लास के साथ आयोजित,उपमुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पूरे उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Apr 15, 2025 - 15:19
Apr 15, 2025 - 15:45
 0  42
मंडी में हिमाचल दिवस समारोह उमंग और हर्षोल्लास के साथ आयोजित,उपमुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

बोले ,शानन पावर परियोजना हमारी है और इस मसले में हम एक इंच भी पीछे हटने वाले नहीं  

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     15-04-2025

हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पूरे उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया और आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। 

उपमुख्यमंत्री इससे पहले शहीद स्मारक भी गए। वहां पर उन्होंने वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्र पिता महात्मा गाधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भी पुष्पांजलि दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी जिला में स्थित शानन पावर प्रोजैक्ट हिमाचल का है और यह हिमाचल को मिलना चाहिए। 

शानन को पंजाब से वापस लेने की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। इस मसले में हम एक इंच भी पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होंने बताया कि यह मसला कांग्रेस की वर्तमान सरकार ने पहली दफा इसे सर्वोच्च न्यायालय में लाया है कि यह हिमाचल की जमीन पर बना प्रोजेक्ट है। यह पंजाब पुनर्गठन कानून के तहत सम्पतियों के बंटवारे का मामला नहीं है क्योंकि मंडी कभी पंजाब का हिस्सा नहीं रहा। 

मंडी के राजा और अंग्रेजों के समय 99 साल का करार मार्च 2024 में समाप्त  हो चुका है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार भी इस मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में चली गई थी। जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। उन्होंने पंजाब केे मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि अगर पंजाब अपने आप को हिमाचल का बड़ा भाई मानता है तो उसे इस प्रोजैक्ट को हिमाचल को वापिस करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंजाब को खुद ही इस प्रोजेक्ट से कब्जा छोड़ देना चाहिए।  हिमाचल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपमुख्यमंत्री ने इन स्कूली बच्चों को अपने कर कमलों से सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी और रंगीला राम राव, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, एपीएससी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, चंपा ठाकुर, चेतराम ठाकुर, लाल सिंह कौशल, धर्मेंद्र धामी, केशव नायक, विकास कपूर सहित अन्य मेहमान उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow