ड्यूटी के दौरान चक्कर आने के बाद इलाज के दौरान 13 रेजीमेंट में बतौर नाइक सेवाएं दे रहे सुनील कुमार की मौत

हमीरपुर जिले के तहत ग्राम पंचायत देई का नोण के गांव पनियाला के सुशील कुमार का ड्यूटी के दौरान चक्कर आने से देहांत हो गया। सुनील कुमार सेना में 13 रेजीमेंट में बतौर नाइक अपनी सेवाएं दे रहा

Oct 21, 2025 - 15:55
Oct 21, 2025 - 15:59
 0  49
ड्यूटी के दौरान चक्कर आने के बाद इलाज के दौरान 13 रेजीमेंट में बतौर नाइक सेवाएं दे रहे सुनील कुमार की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    21-10-2025

हमीरपुर जिले के तहत ग्राम पंचायत देई का नोण के गांव पनियाला के सुशील कुमार का ड्यूटी के दौरान चक्कर आने से देहांत हो गया। सुनील कुमार सेना में 13 रेजीमेंट में बतौर नाइक अपनी सेवाएं दे रहा था। 

बताया जा रहा है कि सुशील कुमार सहजाबाद में ड्यूटी कर रहा था कि सुबह चार बजे अचानक उसे चक्कर आया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे कमांडो अस्पताल ले गए। सोमवार शाम को करीब सात बजे उसका देहांत हो गया। उसका पार्थिव शरीर बुधवार को दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। सुशील कुमार के घर में पत्नी व एक बेटा व बेटी है। 

बेटा आठवीं तथा बेटी छठी कक्षा की छात्रा है। सुशील कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ से चंडीगढ़ विमान के माध्यम से तथा उसके आगे एंबुलेंस से पैतृक गांव तक पहुंचाया जाएगा। सुशील कुमार के भाई तिलक ने बताया कि सुशील कुमार कुछ दिन पहले ही अपने घर पर आया था। 

उन्होंने बताया कि सुशील कुमार की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। अपने परिवार में सुशील कुमार ही एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसका बेटा तथा बेटी अभी छोटे हैं। पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने बताया कि माता को बिछड़े हुए अभी दस वर्ष का अंतराल भी पूरा नहीं हुआ है कि अब उन्होंने अपने भाई को भी खो दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow