प्रदेश में न्यूनतम पारा गिरने से और ठंडी हो गईं रातें,प्रदेश में चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम पारा गिरने से रातें और ठंडी हो गईं हैं। प्रदेश में चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के ताबो में -5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Nov 17, 2025 - 12:17
Nov 17, 2025 - 12:50
 0  23
प्रदेश में न्यूनतम पारा गिरने से और ठंडी हो गईं रातें,प्रदेश में चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-11-2025

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम पारा गिरने से रातें और ठंडी हो गईं हैं। प्रदेश में चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के ताबो में -5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान ऊना और पांवटा साहिब में 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 

सुंदरनगर में घना व बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। आज शिमला समेत प्रदेशभर में धूप खिली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूरे प्रदेश में 23 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। वहीं अगले 4 से 5 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के मध्य तक हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रहने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान गिर जरूर रहा है, लेकिन अभी कड़ाके की ठंड पड़ने जैसी स्थिति नहीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow