आस्था : पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला के चरणों में चढ़ाया 880 ग्राम का चांदी का छत्र  

आस्था और श्रद्धा के केंद्र ज्वालामुखी मंदिर में एक बार फिर भक्त की गहरी आस्था देखने को मिली। पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला के चरणों में 880 ग्राम का चांदी का छत्र अर्पित किया

Apr 2, 2026 - 12:56
Apr 2, 2026 - 13:15
 0  20
आस्था : पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला के चरणों में चढ़ाया 880 ग्राम का चांदी का छत्र  

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    02-04-2026

आस्था और श्रद्धा के केंद्र ज्वालामुखी मंदिर में एक बार फिर भक्त की गहरी आस्था देखने को मिली। पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला के चरणों में 880 ग्राम का चांदी का छत्र अर्पित किया।

श्रद्धालु ने बताया कि उन्होंने कठिन समय में मां से प्रार्थना की थी, जो पूरी होने पर वह यह विशेष भेंट लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात पुजारी कपिल द्वारा पूरे रीति-रिवाज से छत्र अर्पित कराया गया। मंदिर प्रशासन के अनुसार नवरात्र के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी हुई है और चढ़ावे का सिलसिला जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow