उत्तर प्रदेश , असम और हरियाणा से हिमाचल को आपदा राहत राशि एवं सामग्री भेजने पर जयराम ठाकुर ने जताया आभार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीनों प्रदेशों से हिमाचल प्रदेश को 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ भारी मात्रा में आपदा राहत सामग्री भेजी गई है

Sep 8, 2025 - 20:33
Sep 8, 2025 - 20:40
 0  3
उत्तर प्रदेश , असम और हरियाणा से हिमाचल को आपदा राहत राशि एवं सामग्री भेजने पर जयराम ठाकुर ने जताया आभार

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  08-09-2025
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीनों प्रदेशों से हिमाचल प्रदेश को 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ भारी मात्रा में आपदा राहत सामग्री भेजी गई है। 
जो आपदा ग्रस्त लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत का काम करेगी। मुसीबत के वक्त हिमाचल प्रदेश वासियों की पीड़ा में खड़े होने, सहयोग करने के लिए उन्होंने  हिमाचल प्रदेश की जनता की तरफ से सभी को साधुवाद देते हुए कहा कि  सभी महानुभावों का यह स्नेह, सहयोग और समर्पण हम सदैव याद रखेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow