केंद्र सरकार किसी के घर से नही दे रही पैसा, हिमाचलियों का हक,नेता प्रतिपक्ष भी केंद्र से  उठाए मामला : भवानी पठानिया

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस के विधायक भवानी पठानिया ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और हिमाचल की मदद न करने के आरोप लगाए

Mar 11, 2025 - 16:49
Mar 11, 2025 - 16:52
 0  48
केंद्र सरकार किसी के घर से नही दे रही पैसा, हिमाचलियों का हक,नेता प्रतिपक्ष भी केंद्र से  उठाए मामला : भवानी पठानिया
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-03-2025

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस के विधायक भवानी पठानिया ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और हिमाचल की मदद न करने के आरोप लगाए। भवानी ने कहा कि हिमाचल  खैरात नही मांग रहा हौ बल्कि  हिमाचलियों के हक  मांग रहे है।  केंद्र सरकार  किसी के घर से पैसे नहीं देती। यह  हर हिमाचली का पैसा है। 

हिमाचल के लोग जीएसटी के रूप में टैक्स  देते हैं जीएसटी का एक हिस्सा हिमाचल को  मिलता है और केंद्र एक हिस्सा पास रहता है। केंद्र से आपदा के लिए अलग से पैसा राज्यो को मिलता है। लेकिन विपक्ष ने ये आदत बना दी है कि केंद्र सरकार पैसा दे रही है तो हिमाचल चल रहा है कि सरकार चल रही है। हिमाचल में बीते वर्ष बड़ी आपदा आई। 

केंद्र की टीम सर्वे करके गई है और दस हजार करोड़ के नुकसान का आंकलन किया। लेकिन अभी तक एक भी पैसा नही मिला है।उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश से चार सांसद और तीन राज्यसभा सांसद है लेकिन एक बार भी उन्होंने हिमाचल के हितों की आवाज संसद के अंदर नही उठाई।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों की आवाज उठाए सत्तापक्ष उनके साथ चलेगा। 

उन्होंने सेब  आयात शुल्क लेकर भी केंद्र सरकार पर पर भी निशाना सदा और कहा कि अमेरिका द्वारा आयात कम किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भी धमकी दी है तो ऐसे में यदि आयात शुल्क काम किया जाता है तो हिमाचल किस से पर संकट गहरा सकता है केंद्र सरकार को बाहरी देश से आने  सेब पर आयात शुल्क को बढ़ाना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow