राजौरी में शहीद हुए सूबेदार मेजर पवन कुमार सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन,छोटे भाई ने दी मुखाग्नि  

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल के जवान सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल बलिदान हो गए। सिहोलपुरी के रहने वाले 48 वर्षीय पवन कुमार जरियाल 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे

May 11, 2025 - 20:08
May 11, 2025 - 20:46
 0  64
राजौरी में शहीद हुए सूबेदार मेजर पवन कुमार सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन,छोटे भाई ने दी मुखाग्नि  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सांसद राजीव भारद्वाज पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने दी श्रद्धांजलि 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    11-05-2025

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल के जवान सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल बलिदान हो गए। सिहोलपुरी के रहने वाले 48 वर्षीय पवन कुमार जरियाल 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे पाकिस्तानी गोलीबारी में देश के लिए बलिदान हो गए। 

बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार की पार्थिव देह रविवार को दोपहर दो बजे पहुंची। पार्थिव देह के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और पवन कुमार अमर रहे के नारों से गूंज उठा। गांववासी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शोक-संवेदना प्रकट करने के लिए बलिदानी के घर पहुंचे। 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बलिदानी के पिता सेवानिवृत्त हवलदार गरज सिंह से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

बलिदानी पवन कुमार अपने पीछे बुजुर्ग पिता गरज सिंह, पत्नी सुषमा देवी, पुत्र अभिषेक कुमार और पुत्री अनामिका को छोड़ गए हैं। उनका बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि बेटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow