हिमाचल प्रदेश में भाजपा का सदस्यता लक्ष्य पूरा, दिल्ली में जेपी नड्डा ने थपथपाई बिहारी लाल शर्मा की पीठ 

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिल्ली मुख्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव सुमित शर्मा उपस्थित रहे

Oct 22, 2024 - 00:52
Oct 22, 2024 - 02:01
 0  26
हिमाचल प्रदेश में भाजपा का सदस्यता लक्ष्य पूरा, दिल्ली में जेपी नड्डा ने थपथपाई बिहारी लाल शर्मा की पीठ 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-10-2024

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिल्ली मुख्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव सुमित शर्मा उपस्थित रहे। 

बैठक में भाजपा हिमाचल प्रदेश को सदस्यता अभियान प्रभारी बिहारी लाल शर्मा के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महामंत्री विनोद तावड़े द्वारा सम्मानित किया गया। भाजपा हिमाचल प्रदेश को साधारण सदस्यता अभियान के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर सम्मानित किया गया। 

प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह भाजपा हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हमने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के परिणामस्वरूप देश में दूसरे स्थान पर रहते हुए 15.50 लाख सदस्य बना लिए है। सदस्यता अभियान संगठन पर्व के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ने अपना सदस्यता लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

उन्होंने कहा कि 2 सितंबर 2024 को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से किया गया। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है, जहां प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक और जिलाध्यक्ष से लेकर मण्डल अध्यक्ष तक पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 6 वर्ष बाद अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होता है।

 यह और किसी राजनीतिक पार्टी में संभव नहीं हो सकता है। क्योंकि बाकी सभी पार्टियां जाति, क्षेत्र, परिवार या विशेष समुदाय पर आधारित पार्टी हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। 

जपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है जिसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। यह लक्ष्य जो हमने प्राप्त किया है यह कार्यकर्ताओं की मेहनत के बिना संभव नहीं था। 

बिहारी लाल ने विशेष अनुभव की दृष्टि से लाहौल-स्पीति जिला के अंतर्गत विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित चीन की सीमा से 10 किमी के अंतराल पर बूथों क्रमशः टशीगंग (15256 फीट), कीह (15256 फीट) और हिक्किम बूथ (15000 फीट) की ऊंचाई पर जहां तापमान शून्य डिग्री पर आंका जाता है , सदस्यता अभियान चलाया गया। स्पीति मंडल के कार्यकर्ताओं ने रास्ता बंद होने के कारण टशीगंग में 62 सदस्य , कीह बूथ में 51 व हिक्किम बूथ पर 47 सदस्य 1 घंटा 40 मिनट पैदल चलकर बनाए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow