नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद किशन कपूर , निधन पर गहरा भाजपा नेताओं ने जताया शोक 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ0 राजीव बिन्दल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सह-प्रभारी संजय टण्डन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वश्री महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी, डाॅ0 सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर,

Feb 1, 2025 - 18:02
Feb 1, 2025 - 18:20
 0  57
नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद किशन कपूर , निधन पर गहरा भाजपा नेताओं ने जताया शोक 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  01-02-2025
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ0 राजीव बिन्दल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सह-प्रभारी संजय टण्डन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वश्री महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी, डाॅ0 सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, डाॅ0 राजीव भारद्वाज, सुश्री कंगना रणौत, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विक्रम ठाकुर, मण्डी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक सुखराम चैधरी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, वे 73 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार थे, उन्होनें पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव धर्मशाला में होगा। 
किशन कपूर जी 1970 में जनसंघ के सदस्य बने और 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद 1982 में धर्मशाला मण्डल के अध्यक्ष बने, 1990 में वह पहली बार विधायक बने और 1993 में दूसरी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वे विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रहे तथा 1995-97 तक वे जिला कांगड़ा के अध्यक्ष भी रहे। किशन कपूर जी का परिवहन एवं कानून मंत्री तथा खाद्य आपूर्ति एवं शहरी विकास मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास कार्यो में अहम योगदान रहा है। 2019 में हुए लोकसभा चुनावो में किशन कपूर जी ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और देशभर में रिकाॅर्ड मार्जिन से जीत दर्ज की थी। 
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि किशन कपूर एक मधुरभाषी, मिलनसार और एक दूरदर्शी नेता थे। उनसे उनका आत्मियता का नाता रहा है और विधानसभा में उनके साथ उन्हें काम करने का सुअवसर भी मिला था। उन्होनें किशन कपूर के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए इसे एक अपूर्णीय क्षति बताया है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संत्पत परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow