जाबल बाग-कंडईवाला-त्रिलोकपुर सड़क को मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस , तीन करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि नाहन विधानसभा के जाबल बाग-कंडईवाला-त्रिलोकपुर सड़क को सरकार की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह सड़क 28 अगस्त 2023 को नाबार्ड द्वारा स्वीकृत की गई थी, जिसके बाद इसे वन विभाग की मंजूरी (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) के लिए भेजा गया था। अब इस सड़क को फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी मिल चुकी है, जिससे निर्माण कार्य में कोई बाधा नहीं रहेगी और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। यह सड़क 12.5 किलोमीटर लंबी होगी

Feb 1, 2025 - 18:04
 0  46
जाबल बाग-कंडईवाला-त्रिलोकपुर सड़क को मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस , तीन करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  01-02-2025
विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि नाहन विधानसभा के जाबल बाग-कंडईवाला-त्रिलोकपुर सड़क को सरकार की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह सड़क 28 अगस्त 2023 को नाबार्ड द्वारा स्वीकृत की गई थी, जिसके बाद इसे वन विभाग की मंजूरी (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) के लिए भेजा गया था। अब इस सड़क को फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी मिल चुकी है, जिससे निर्माण कार्य में कोई बाधा नहीं रहेगी और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। यह सड़क 12.5 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण पर ₹7.43 करोड़ की लागत आएगी। इसमें से ₹3 करोड़ की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। 
इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र की 11-12 पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे नाहन के लिए आवागमन अधिक सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इसके अतिरिक्त, छह अन्य महत्वपूर्ण सड़कों की भी फॉरेस्ट क्लीयरेंस पहले ही प्राप्त हो चुकी है। इनमें आदि बद्री-जली-बड़ो-कठाना-कुन स्कूल से दांडी पुल तक की सड़कें शामिल हैं, जो इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाएंगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेंगी।उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता हमेशा से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना रही है। 
सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं और मैं संकल्पित हूं कि नाहन विधानसभा के हर गांव और हर घर को सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। इन परियोजनाओं से न केवल लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक भी उनकी पहुंच आसान होगी। हमारा लक्ष्य सिर्फ सड़कें बनाना ही नहीं, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मैं हिमाचल प्रदेश सरकार एवं  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow