मानव जीवन का अहम हिस्सा खेल , शारीरिकऔर बौद्धिक विकास के साथ जीवन में अनुशासन सिखाता खेल : चरणजीत चौधरी 

डिफेंस कॉलोनी बेहड़ेवाला,पाँवटा साहिब में डिफेंस कॉलोनी द्वारा पाँचवी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 और 12 अक्टूबर को किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब के अध्यक्ष  खेल मानव जीवन का एक अहम हिस्सा है। खेल स्वास्थ्य , मानसिक विकास , टीम वर्क , आत्मविश्वास और जीवन में अनुशासन सिखाता  ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चरणजीत चौधरी ने कहा कि डिफेंस कॉलोनी द्वारा यह आयोजन एक अच्छी शुरुआत है

Oct 11, 2025 - 19:52
Oct 11, 2025 - 20:12
 0  32
मानव जीवन का अहम हिस्सा खेल , शारीरिकऔर बौद्धिक विकास के साथ जीवन में अनुशासन सिखाता खेल : चरणजीत चौधरी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   11-10-2025
डिफेंस कॉलोनी बेहड़ेवाला,पाँवटा साहिब में डिफेंस कॉलोनी द्वारा पाँचवी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 और 12 अक्टूबर को किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब के अध्यक्ष  खेल मानव जीवन का एक अहम हिस्सा है। खेल स्वास्थ्य , मानसिक विकास , टीम वर्क , आत्मविश्वास और जीवन में अनुशासन सिखाता  ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चरणजीत चौधरी ने कहा कि डिफेंस कॉलोनी द्वारा यह आयोजन एक अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा की खेल मानव जीवन का एक अहम हिस्सा है। खेल स्वास्थ्य , मानसिक विकास , टीम वर्क , आत्मविश्वास और जीवन में अनुशासन सिखाता है। 
खेल प्रमुख रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील कि की वह नशे से दूर रहे और किसी ना किसी खेल में विशेषता अवश्य हासिल करे। उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन में पूजा-पाठ,पुस्तकालय और खेल को अपने जीवन में जरूर शामिल करें।यह तीनो ही सफलता का मंत्र है। चरणजीत ने डिफेंस कॉलोनी के युवाओ का जोरदार स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया।उन्होंने अपनी और से 11000₹ की राशि आयोजकों को भेंट की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह डिफेंस कॉलोनी के विकास के मुद्दे जैसे सड़क,पीने के पानी और स्ट्रीट लाइट को विधायक सुखराम चौधरी के समक्ष प्रमुखता के साथ रखेंगे। 
कमेटी के सदस्य बलदेव राणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके 40 से अधिक टीमे भाग ले रही है। इस दौरान मुख्यथिति चरणजीत चौधरी के साथ युवा मोर्चा के महामंत्री तरनजीत सिंह गिल , सुनील चौधरी , उपाध्यक्ष संयम गुप्ता , अविनाश झाबा , हितेंद्र चौधरी सहित डिफेंस कॉलोनी से दिनेश शर्मा , विजय तोमर , अर्जुन चौहान , कंवर चौहान , धनवीर शर्मा , देवराज पुंडीर , नरेश पुंडीर और बहादुर तोमर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow