आठ नवंबर को होगा करियर एकेडमी टैलेंट सर्च एग्जाम , हिमाचल के अलावा हरियाणा में भी होंगे परीक्षा केंद्र

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाले करियर अकादमी नाहन द्वारा एक बार फिर से छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए “CATSE” ( करियर एकेडमी टैलेंट सर्च एग्जाम ) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं (विज्ञान) कक्षा के छात्रों के लिए विशेष रूप से आयोजित की जाएगी

Nov 7, 2024 - 18:40
Nov 7, 2024 - 18:49
 0  55
आठ नवंबर को होगा करियर एकेडमी टैलेंट सर्च एग्जाम , हिमाचल के अलावा हरियाणा में भी होंगे परीक्षा केंद्र

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-11-2024

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाले करियर अकादमी नाहन द्वारा एक बार फिर से छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए “CATSE” ( करियर एकेडमी टैलेंट सर्च एग्जाम ) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं (विज्ञान) कक्षा के छात्रों के लिए विशेष रूप से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 08 नवंबर को सिरमौर के निजी व सरकारी स्कूलों तथा 09 नवंबर को (11:00am- 12:00pm) करियर अकादमी नाहन में होगी। यह परीक्षा निशुल्क रहेगी। करियर अकादमी द्वारा CATSE LEVEL -1 में हर स्कूल के हर कक्षा में टॉप 3 पर रहने वाले विद्यार्थियों को यह स्कॉलरशिप मिलेगी तथा CATSE LEVEL-2 टॉप 5 ( हर कक्षा) के विद्यार्थियों को उनके रैंक के अनुसार अवार्ड दिए जाएंगे। 
इस परीक्षा में 3 लाख से अधिक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए विभिन्न स्कूलों के अभी तक 10,000 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षार्थी इस वेबसाइट पर www.careeracademy.in अपना परिणाम भी देख सकते है। करियर अकादमी के चेयरमैन एसएस राठी ने बताया कि यह परीक्षा विशेष रूप से ग्रामीण छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है, ताकि उन्हें अपनी क्षमता पहचानने का अवसर मिल सके और वे ENGINEERING, NEET, NDA, CUET जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। पहले भी करियर अकादमी ने ऐसी परीक्षाएं आयोजित की हैं और बहुत से छात्रों को इसके माध्यम से सफलता प्राप्त हुई है। 
अकादमी के समन्वयक मनोज राठी ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि उन्हें अपने भविष्य को संवारने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि आठ नवम्बर को नाहन , सैनवाला , मोगीनंद , कालाआम्ब , नारायणगढ़ , शंभू वाला , बोहलियो , बनकला , माजरा , धौलाकुआं , पांवटा साहिब , सतौन , कफोटा , शिलाई , जमटा , ददाहू , संगड़ाह , हरिपुरधार , नौहराधार , राजगढ़ , कुपवी , नेरवा , चौपाल , नैनाटिक्कर , निहोग , सराहां और बागथन। इसके अलावा, 9 नवंबर 2024 को करियर अकादमी, चौहान का बाग, नाहन में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा छात्रों के भविष्य को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, और उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का शानदार मौका मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />