नाहन में जनगणना 2007 के फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज हुआ समापन,
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जनगणना 2027 के लिए नियुक्त किए गई फील्ड ट्रेनर्स के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से फील्ड ट्रेनर्स को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलू पर जानकारी दी गई।
नाहन 29 अप्रैल, 2026 :

मीडिया से बात करते हुए मास्टर ट्रैनर डॉ अनूप और अनिल कुमार ने बताया कि जनगणना में तैनात कर्मचारियों द्वारा जो भी सवाल पूछे जाएंगे वह भारत सरकार द्वारा तय किए गए है साथ ही जो भी जानकारी लोग मतगणना कर्मियों के साथ साझा करेंगे उसे जनगणना अधिनियम के तहत गोपनीय रखा जाएगा।
उन्होंने लोगों से सही जानकारी साझा करने की अपील करते हुए कहा कि यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है और इसी आधार पर सरकार सरकार की नीतियों और कार्यक्रम निर्धारित होते है।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 फील्ड ट्रेनर ने हिस्सा लिया जिन्हें जनगणना से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के लिए जनगणना को दो चरणों में किया जा रहा है और यह प्रशिक्षण पहले चरण के लिए दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?