प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कैंसर से पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारियों की देय राशि को तुरंत जारी करने के दिए निर्देश  

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कैंसर से पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारियों की देय राशि को तुरंत जारी करने के निर्देश दिए हैं

Sep 23, 2025 - 12:44
Sep 23, 2025 - 12:51
 0  43
प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कैंसर से पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारियों की देय राशि को तुरंत जारी करने के दिए निर्देश  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-09-2025

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कैंसर से पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारियों की देय राशि को तुरंत जारी करने के निर्देश दिए हैं। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने कहा कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो। 

अदालत ने राज्य को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि ऐसे याचिकाकर्ताओं के चिकित्सा बिलों का भुगतान तुरंत जारी किया जाए। हालांकि, प्रतिवादी एचआरटीसी की ओर से यह दावा किया गया है कि 75 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों और मृत पेंशनभोगियों के परिवारों को बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है, 

लेकिन निगम के इस श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक भी पैसा नहीं दिया गया है। एचआरटीसी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील को भी अगली तारीख तक पूरी जानकारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow